Edited By Ramkesh,Updated: 11 May, 2026 03:29 PM

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के मामले में बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आरोपी की मां मीडिया से बता करते हुए आरोप को निराधार बताया है।
नेशनल डेश्क: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के मामले में बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आरोपी की मां ने मीडिया से बात करते हुए आरोप को निराधार बताया है। पूरे मामले में CBI जांच की मांग की है। राज सिंह की मां ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे को बिहार के बक्सर से नहीं, बल्कि अयोध्या से हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या गया हुआ था, तभी SOG टीम ने राज सिंह समेत परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
राज सिंह को फ्लाइट से कोलकाता ले गई पुलिस
मां का कहना है कि एक दिन तक थाने में रखने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस राज सिंह को फ्लाइट से कोलकाता ले गई। उन्होंने हत्या के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पास घटना वाले दिन के फुटेज मौजूद हैं और उनका बेटा कभी कोलकाता तक नहीं गया।
सच्चाई सामने आने पर बेटे की बेगुनाही साबित हो जाएगी
परिजनों के मुताबिक, राज सिंह का पश्चिम बंगाल से कोई संबंध या रिश्तेदारी नहीं है। परिवार ने यह भी बताया कि राज सिंह क्षत्रिय महासभा से जुड़ा रहा है, जबकि उसकी मां बलिया के रसड़ा पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं। राज सिंह की मां ने सरकार से मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आने पर उनके बेटे की बेगुनाही साबित हो जाएगी। वहीं, इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:- शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: यूपी कनेक्शन आया सामने, SIT ने 3 को दबोचा, जल्द ही मर्डर केस से उठ सकता है पर्दा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में छह मई की रात हुई रथ की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को आरोपियों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।