शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: यूपी कनेक्शन आया सामने, SIT ने 3 को दबोचा, जल्द ही मर्डर केस से उठ सकता है पर्दा

Edited By Updated: 11 May, 2026 01:22 PM

west bengal news chief minister suvendu adhikari suvendu adhikari s pa murder

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में छह मई की रात हुई रथ...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में छह मई की रात हुई रथ की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को आरोपियों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने मामले में डिजिटल साक्ष्यों और अंतरराज्यीय संबंधों पर नजर रखते हुए यह कार्रवाई की। 

गिरफ्तार आरोपियों में एक शार्पशूटर
उन्होंने बताया ''यह बड़ी सफलता है। जांच से संकेत मिला कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे। तकनीकी निगरानी डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच दल के सदस्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया जाएगा।'' गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के बक्सर जिले के पंडियापट्टी का निवासी विशाल श्रीवास्तव शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि इनमें से एक शार्पशूटर है। 

हमलावरों ने वारदात से पहले की विस्तृत रेकी
उन्होंने बताया कि हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में कम से कम आठ लोग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वारदात से पहले विस्तृत रेकी की थी और पूरी योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमलावरों ने अपनी पहचान और गतिविधियों को छिपाने के लिए कई कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि जांच में सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल फुटप्रिंट और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हमले में इस्तेमाल की गई कार संदिग्ध
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रथ के वाहन को मध्यमग्राम क्रॉसिंग के पास दोहाड़िया इलाके में एक कार ने रोका था, और उसी समय एक मोटरसाइकिल भी वहां पहुंची थी। जांच में यह भी पता चला है कि हमले में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार हत्या से पहले बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी। उस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए टोल का भुगतान किया था। 

सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की तस्वीर आई सामने 
पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस डिजिटल भुगतान ने हमें एक मोबाइल नंबर तक पहुंचने में मदद की और एक संदिग्ध की पहचान स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जांच की सुई आरोपियों तक पहुंची।" जांचकर्ता अब गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तथा टोल प्लाजा पर वाहन तथा उसमें बैठे लोगों की सीसीटीवी कैमरे में आईं तस्वीरों का मिलान कर रहे हैं।

चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद हुई थी हत्या 
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद ही चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसआईटी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए राज्य के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी की जा रही है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!