प्रेमी संग रंगरलिया मना रही थी शिक्षिका, पति ने रंगे हाथ पकड़ा... बोला- पढ़ाने के लिए जमीन बेची... नौकरी मिली तो ...

Edited By Updated: 29 May, 2026 03:10 PM

a teacher was having an affair with her lover but her husband caught her red ha

शादी के बाद हर मुश्किल में पति का साथ निभाने वाली पत्नी को पति हमेशा उसके सपने पूरा करने के लिए सब कुछ करता है लेकिन जब पत्नी सफल हो जाती है तो पति से दूरियां बनी लेती है तो समाज में इस रिश्ते हो लेकर चर्चा होने लगती है। ऐसा ही मामला बिहार के...

नेशनल डेस्क: शादी के बाद हर मुश्किल में पति का साथ निभाने वाली पत्नी को पति हमेशा उसके सपने पूरा करने के लिए सब कुछ करता है लेकिन जब पत्नी सफल हो जाती है तो पति से दूरियां बनी लेती है तो समाज में इस रिश्ते हो लेकर चर्चा होने लगती है। ऐसा ही मामला बिहार के हाजीपुर जिले से समाने आया जो चर्चा का विषय बन गया है। 

पति और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ा
दरअसल, हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार ने अपनी पत्नी और बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का दावा है कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई और नौकरी के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उनसे और उनके 10 वर्षीय बेटे से दूरी बना ली। और अन्य प्रेमी के साथ रहने लगी। 

बीपीएससी TRE-02 में चयन होने पर दिखाएं तेवर 
अमन कुमार के अनुसार, वर्ष 2013 में उनकी शादी गुंजन कुमारी से हुई थी। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने मजदूरी कर पत्नी की पढ़ाई जारी रखवाई। आरोप है कि वर्ष 2022 में पत्नी की पढ़ाई और तैयारी के लिए उन्होंने अपनी डेढ़ कट्ठा पैतृक जमीन भी बेच दी। बाद में गुंजन का चयन बीपीएससी TRE-02 परीक्षा में शिक्षिका के रूप में हो गया।

प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुआ प्रेम प्रसंग 
पति का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान पत्नी की नजदीकियां एक युवक से बढ़ गईं। उन्होंने दावा किया कि दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था और प्रशिक्षण के दौरान मुलाकातें होती थीं। अमन का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पत्नी अलग रहने लगी और उन पर झूठे केस भी दर्ज करा दिए।

आपत्तिजनक स्थिति में देखा पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा 
अमन कुमार ने आरोप लगाया कि हाल ही में हाजीपुर स्थित किराए के मकान में उन्होंने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मामले में दंपति के बेटे ने भी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामला पति द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!