लद्दाख, जम्मू-कश्मीर समेत इन पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से होगी जनसंख्या गणना, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 01:13 AM

population census will be conducted in these hilly areas from september 1

केंद्र सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी की कि जारी जनगणना के दूसरे चरण का आयोजन लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

नेशनल डेस्कः केंद्र सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी की कि जारी जनगणना के दूसरे चरण का आयोजन लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

सोमवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि इन क्षेत्रों में जनसंख्या की जनगणना इस वर्ष एक से 30 सितंबर तक कराई जाएगी। इसके बाद एक से पांच अक्टूबर तक पुनरीक्षण चरण आयोजित किया जाएगा। इसमें कहा गया है, ''उपरोक्त जनगणना के संचालन के लिए, घर-घर जाकर जनसंख्या गणना शुरू होने से ठीक पहले 17 से 31 अगस्त तक स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा।''

अधिसूचना में कहा गया है कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फ से प्रभावित गैर-समान समय वाले क्षेत्रों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 की रात 12 बजे होगी। देश के बाकी हिस्सों के लिए जनसंख्या गणना का दूसरा चरण अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है।

जनगणना, जो स्वतंत्रता के बाद से आठवीं जनगणना है, दो चरणों में कराई जा रही है। पहली बार, जनगणना के जनसंख्या गणना चरण के दौरान जाति से संबंधित विवरण भी एकत्र किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना कराने के लिए 11,718 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जो अब तक की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया होगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!