Aadhaar Jobs 2026: घर बैठे नौकरी का सुनहरा मौका! CSC ने निकाली 252 वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 05:12 PM

aadhaar jobs 2026

डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक मजबूत करने के लक्ष्य के साथ CSC e-Governance Services India Limited ने आधार सेवा केंद्रों के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

नेशनल डेस्क: डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक मजबूत करने के लक्ष्य के साथ CSC e-Governance Services India Limited ने आधार सेवा केंद्रों के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जो अभ्यर्थी अपने ही जिले में रहकर सरकारी डिजिटल सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक करियर पोर्टल career.csccloud.in पर जाकर अपने राज्य और जिले के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कितने पद और क्या है भर्ती का पूरा प्लान?

  • पद का नाम: आधार सुपरवाइजर / आधार ऑपरेटर
  • कुल रिक्तियां: 252
  • कार्य का प्रकार: अनुबंध आधारित (1 वर्ष)
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
  • पोस्टिंग: संबंधित जिले के आधार सेवा केंद्र (ASK)

चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए जरूरी योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास
  • 10वीं के बाद 2 वर्षीय ITI कोर्स पूरा करने वाले भी पात्र
  • 10वीं के साथ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं
  • Unique Identification Authority of India (UIDAI) से अधिकृत टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी वैध आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट अनिवार्य
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी

 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन – स्टेप बाय स्टेप गाइड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in या career.csccloud.in पर जाएं।
  • “ASK Job Openings” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment” लिंक चुनें।
  • राज्य और जिला चयन कर “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पैन डिटेल, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि।
  • आवश्यक दस्तावेज (रिज्यूमे, निवास प्रमाण, सर्टिफिकेट) JPG/JPEG/PNG फॉर्मेट में अपलोड करें (अधिकतम 1024 KB)।
  • कैप्चा भरकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!