आरे इफेक्‍ट: कांग्रेस-एनसीपी का घोषणापत्र जारी, ग्लोबल वार्मिंग को बनाया मुद्दा

Edited By Yaspal,Updated: 07 Oct, 2019 06:36 PM

aarey effect congress ncp manifesto released issue made to global warming

मुंबई के आरे जंगल में मेट्रो शेड के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा राजनीति का विषय बन गया है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों...

मुंबईः मुंबई के आरे जंगल में मेट्रो शेड के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा राजनीति का विषय बन गया है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों में 80 फीसदी आरक्षण और मदरसों के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों दलों ने ग्लोबल वार्मिंग के मसले को भी चुनावी मुद्दा बनाया है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो ट्रेन के डिब्बों का शेड बनाने के लिए और पेड़ काटे जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार किया कि जितने पेड़ काटने की आवश्यकता थी, पहले ही उनकी कटाई की जा चुकी है। पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए कानून के छात्र रिषभ रंजन ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को एक पत्र लिखा था। उच्चतम न्यायालय ने इस पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया और विशेष पीठ का गठन किया था। उसी पीठ ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।
PunjabKesari
गुटबाजी में फंसी कांग्रेस
चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस के भीतर की कलह खुलकर सतह पर आ गई है। मुंबई कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के बड़े नेताओं पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके करीबियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। निरुपम ने दावा किया कि मुंबई में 3-4 सीटों के अलावा बाकी सब जगह उम्मीदवारो की जमानत जब्त हो जाएगी।
PunjabKesari
शिवसेना-भाजपा मिलकर लड़ रहे चुनाव
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होगा, जिसके नतीजे 24 अक्टूबर को आ जाएंगे। चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। सीएम देवेन्द्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे ने सीट शेयरिंग फॉर्म्युले का भी ऐलान किया। इस बार के चुनाव में बीजेपी 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!