AC कोच में बड़ी लापरवाही, चलती ट्रेन में यात्री ने जलाया दीया, VIDEO देख रेलवे भी हरकत में आया

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 02:36 PM

ac coach passenger lights a lamp on a moving train

AC Coach: बिहार के झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां चलती ट्रेन के एसी कोच में पूजा-पाठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक यात्री दीया और अगरबत्ती जलाकर पूजा करता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने यात्रियों की...

AC Coach: बिहार के झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां चलती ट्रेन के एसी कोच में पूजा-पाठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक यात्री दीया और अगरबत्ती जलाकर पूजा करता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि रेलवे ने भी मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करने की बात कही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री एसी कोच की ऊपरी बर्थ पर बैठकर पूजा कर रहा है। उसके सामने जलता हुआ तेल का दीया और अगरबत्ती रखी हुई है। कुछ समय बाद बंद एसी कोच के अंदर धुआं फैलने लगता है। उसी दौरान पास में बैठे दूसरे यात्री उसे रोकते हुए कहते हैं कि ट्रेन के अंदर इस तरह खुली आग जलाना सभी यात्रियों के लिए खतरा बन सकता है।  

रेलवे ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा (Railway Seva) ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित ट्रेन की जानकारी मांगी है। रेलवे ने ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और PNR जैसी जानकारी साझा करने को कहा है ताकि मामले की जांच की जा सके। रेलवे ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि यदि यात्रा के दौरान इस तरह की कोई घटना दिखाई दे तो उसकी शिकायत तुरंत RailMadad पोर्टल के जरिए दर्ज करें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विभाग उस सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करने की कोशिश कर रहा है जिसने सबसे पहले यह वीडियो पोस्ट किया था। अधिकारी का कहना है कि वीडियो की पुष्टि होने के बाद यह पता लगाया जाएगा कि घटना किस ट्रेन में हुई और इसमें शामिल यात्री कौन था।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़े। 

AC कोच में दीया जलाना खतरनाक क्यों
रेलवे सुरक्षा नियमों के अनुसार, एसी कोच के अंदर किसी भी प्रकार की खुली आग जलाना सुरक्षित नहीं माना जाता।
-अगरबत्ती या दीये से निकलने वाला धुआं स्मोक डिटेक्टर को सक्रिय कर सकता है।
-इससे फायर अलार्म बज सकता है और ट्रेन की सुरक्षा प्रणाली प्रभावित हो सकती है।
-AC Coach में मौजूद पर्दे, सीटें और बिस्तर जैसी कई चीजें सिंथेटिक सामग्री से बनी होती हैं, जो आग लगने पर तेजी से जल सकती हैं।
-छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!