Adani Group के स्टॉफ ने खास तरीके से सेलिब्रेट किया Boss गौतम अडानी का 60वां बर्थडे...दिया सरप्राइज

Edited By Updated: 26 Jun, 2022 12:33 PM

दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने शुक्रवार यानि 24 जून को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम शांतिलाल अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था।

नेशनल डेस्क: दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने शुक्रवार यानि 24 जून को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम शांतिलाल अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। अडानी ग्रुप के स्टॉफ ने भी अपने बॉस गौतम अडानी के 60वें बर्थडे को बड़े खास तरीके से सेलिब्रेट किया। पूरे स्टॉफ ने 60 नंबर की टी-शर्ट डाली हुई थी। साथ ही स्टॉफ के मेंबर्स ने डांस आदि की परफार्मेंस भी दी। 

 

60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान
अडानी परिवार ने सामाजिक कार्यों पर 60 हजार करोड़ रुपए  खर्च करने का ऐलान किया है। गौतम अडानी के 60वें जन्मदिन और उनके पिता शांतिलाल अडानी की जन्म शताब्दी के अवसर पर यह घोषणा की गई है। इस राशि का प्रबंधन अडानी फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर गौतम अडानी  ने कहा कि देश के जनसंख्या लाभ की क्षमता का उपयोग करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।

 

इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की कमी आत्मनिर्भर भारत में बाधा है। यह राशि इन क्षेत्रों से जुड़ी गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। खासतौर पर ग्रामीण भारत में इन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। अडानी फाउंडेशन पहले भी समाज में बदलाव के लिए सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को लेकर काम करता रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!