भारतीय नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल घोरमडे श्रीलंका को सौंपेंगे डोर्नियर विमान

Edited By Pardeep,Updated: 15 Aug, 2022 12:41 AM

admiral ghormade to hand over dornier aircraft to sri lanka

चीन के मिसाइल और सेटेलाइट ट्रैकिंग पोत के श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने से एक दिन पहले भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमडे रविवार को द्वीपीय देश की दो-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। सरकार से जुड़े

नई दिल्लीः चीन के मिसाइल और सेटेलाइट ट्रैकिंग पोत के श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने से एक दिन पहले भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमडे रविवार को द्वीपीय देश की दो-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वाइस एडमिरल समुद्री सर्विलांस विमान सौंपेंगे। 

सूत्रों ने मीडिया को बताया कि वाइस एडमिरल घोरमडे सोमवार को कोलंबो में आयोजित कार्यक्रम में श्रीलंका की नौसेना को डोर्नियर विमान सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में श्रीलंका की सेना और असैन्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की तत्कालीन सुरक्षा जरूरतें पूरी करने के लिए भारतीय नौसेना अपनी ओर से द्वीपीय देश को विमान मुहैया करा रही है। भारतीय नौसेना पहले ही श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना की टीम को समुद्री सुरक्षा निगरानी विमान के संचालन का प्रशिक्षण दे चुकी है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया, ‘‘श्रीलंका हमेशा भारत का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है और हम आने वाले महीनों और वर्षों में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में विस्तार जारी रखेंगे।'' 

सूत्रों ने बताया कि डोर्नियर विमान सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शामिल होने की संभावना है और अगर ऐसा होता है तो यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों में विस्तार का संकेत होगा। सूत्रों ने बताया कि भारत श्रीलंका को दो डोर्नियर विमान सौंपेगा। इन विमानों का निर्माण सरकारी एरोस्पेस कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!