Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Sep, 2021 02:12 PM
एडल्ट वीडियो केस में फंसे बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार 20 सितंबर को बेल मिल गई है। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। जमानत देने के दौरान अदालत ने कहा कि राज लोकल पुलिस स्टेशन को...
मुंबई- एडल्ट वीडियो केस में फंसे बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार 20 सितंबर को बेल मिल गई है। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। जमानत देने के दौरान अदालत ने कहा कि राज लोकल पुलिस स्टेशन को जानकारी दिए बिना शहर नहीं छोड़ सकते। बता दें कि राज को 19 जुलाई को मुंबई क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।
वहीं पति राज कुंद्रा की जमानत के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि इंद्रधनुष यह साबित करता है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं। इस पोस्ट में शिल्पा ने इंद्रधनुष का एक खूबसूरत फोटो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को उनके पति राज कुंद्रा की बेल से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी हाल ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भी गईं थीं। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने भी आईं थीं।
मैं अपने कामों में व्यस्त थीं, राज क्या काम करते हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी
तो इससे पहले एक केस में कुंद्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ 1500 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है। एक्ट्रसे शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा समेत 43 गवाहों के बयान को चार्जशीट में शामिल किया गया है। जिसमें शिल्पा ने पुलिस को बताया था कि राज क्या काम करते हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, क्योंकि वे अपने कामों में व्यस्त थीं। शिल्पा ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि मैं अपने काम में व्यस्त थी और मुझे पता नहीं था कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं। यही नहीं, शिल्पा ने पुलिस को यह भी बताया है कि उन्हें विवादित ऐप 'हॉटशॉट्स' या 'बॉलीफेम' के बारे में जानकारी नहीं थी।