प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- BJP के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए है कृषि कानून

Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Aug, 2021 03:24 PM

agriculture laws for the benefit of bjp s billionaire friends

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं?

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों ‘‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे'' के लिए लाए गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।''

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं।'' प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?''



 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!