बेंगलुरु में प्रपोजल के नाम पर खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने प्रेमी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, मरते हुए बनाया Video

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 10:19 PM

horrific incident in the name of proposal

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। रिश्ते में नजरअंदाज किए जाने से नाराज युवती ने 'विदेशी स्टाइल' में प्रपोज करने का बहाना बनाकर अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसे जिंदा जला दिया।

प्रपोजल के बहाने रची मौत की साजिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती और 27 वर्षीय मृतक किरण एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे और पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे। मंगलवार को युवती ने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुर स्थित अपने घर बुलाया। उस समय युवती घर पर अकेली थी। बातचीत के दौरान युवती ने किरण को सरप्राइज देने और "विदेशों में चल रहे नए ट्रेंड" के अंदाज में प्रपोज करने का झांसा देकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे कुर्सी से बांध दिया।

वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दी दर्दनाक मौ
जब किरण कुर्सी से बंधा हुआ प्रपोजल का इंतजार कर रहा था, तभी युवती ने पहले से तैयार रखा ज्वलनशील पदार्थ उस पर छिड़का और आग लगा दी। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती इस पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड करती रही और अपने प्रेमी को तड़प-तड़पकर मरते हुए देखती रही।

नजरअंदाज करने पर लिया बदला
बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) डीएल नागेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती इस बात से बेहद नाराज थी कि किरण पिछले कुछ समय से उसे वक्त नहीं दे रहा था और उसे नजरअंदाज कर रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!