दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आकासा और स्पाइसजेट के विमान आपस में टकराए

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 04:54 PM

akasa and spicejet planes collide at delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया। यहां पर टैक्सीवे पर आवाजाही के दौरान आकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के बीच मामूली टक्कर हो गई। इस हादसे में गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, लेकिन...

नेशनल डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया। यहां पर टैक्सीवे पर आवाजाही के दौरान आकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के बीच मामूली टक्कर हो गई। इस हादसे में गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, लेकिन विमानों के पंखों को कुछ नुकसान पहुँचा है।

PunjabKesari

अकासा एयर ने जारी किया बयान

इस घटना पर अकासा ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट को वापिस लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि अकासा का विमान खड़ा था, जबकि स्पाइसजेट ने उसे टक्कर मारी। इस घटना के बाद सभी पेसेंजर्स  और चालक दल को सेफली विमान से उतारा गया। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

PunjabKesari

स्पाइसजेट ने भी दिया स्पष्टीकरण

इस संबंध  में स्पाइसजेट ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सींग के दौरान अकासा एयर के B737‑700 विमान के साथ एक घटना हुई। इसमें स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट और एक दूसरी एयरलाइन के प्लेन के बाएं horizontal stabilizer को हानि हुई है। आगे किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए एतिहात बरतते हुए स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!