भारत और ब्रिटेन के बीच फिर बहाल होगी हवाई सेवा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Edited By Yaspal,Updated: 01 Jan, 2021 08:56 PM

air service to be restored between india and britain union minister informed

भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से यात्री उड़ाने शुरू होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी से ब्रिटेन के साथ यात्री उड़ाने शुरू करने का फैसला किया गया है। आगामी 23 जनवरी तक दोनों...

नेशनल डेस्कः भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से यात्री उड़ाने शुरू होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी से ब्रिटेन के साथ यात्री उड़ाने शुरू करने का फैसला किया गया है। आगामी 23 जनवरी तक दोनों देशों के बीच सप्ताह में 30 उड़ानें होंगी। इनमें 15 उड़ानों का संचालन भारतीय विमान सेवा कंपनियां तथा शेष 15 उड़ानों का परिचालन ब्रिटेन की एयरलाइंस करेंगी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से ये उड़ानें शुरू की जाएंगी।

पुरी ने बताया कि इन उड़ानों में स्वास्थ्य संबंधी अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएंगी जिनके बारे में नागर विमानन महानिदेशालय जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद सरकार ने 22 दिसंबर की आधी रात से वहां से आने वाली या वहां से होकर आने वाली उड़ानों के देश में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पहले यह प्रतिबंध 31 दिसंबर तक के लिए लगाया गया था जिसे बाद में बढ़ाकर सात जनवरी तक कर दिया गया।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!