वैशाली में कथित नकली टाटा नमक बेचने का भंडाफोड़, 100 पैकेट जब्त; दो लोगों पर FIR

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 03:00 PM

alleged fake tata salt vendor busted in vaishali 100 packets seized fir lodged

बिहार के वैशाली जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर कथित तौर पर नकली उत्पाद बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। अगर आप भी खाते हैं टाटा नमक तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आप के स्वाथ्य पर असर पड़ सकता है। पुलिस सूत्रों से मिली...

नेशनल डेस्क: बिहार के वैशाली जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर कथित तौर पर नकली उत्पाद बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। अगर आप भी खाते हैं टाटा नमक तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आप के स्वाथ्य पर असर पड़ सकता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के महनार थाना क्षेत्र में ब्रांडेड नमक के नाम पर कथित तौर पर नकली उत्पाद बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने एक दुकान और उससे जुड़े गोदाम में छापेमारी कर 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक जब्त किया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, महनार थाना क्षेत्र के लावापुर स्थित शिवनाथ जनरल स्टोर और उसके गोदाम में यह कार्रवाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शिकायत पर की गई। छापेमारी के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कंपनी के आईपीआर एग्जीक्यूटिव सुकांता डोलुई ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि दुकान पर टाटा ब्रांड के नाम से कथित नकली नमक बेचा जा रहा है।

100 पैकेट जब्त
शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस ने दुकान और गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान एक-एक किलोग्राम के 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक बरामद हुए, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में दुकान संचालक जुली देवी और रवि रंजन शाह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, 1957 की धारा 63 और 65 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच जारी
महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए नमक की जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने ब्रांड के कथित दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!