योग दिवस पर शाह, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति की शुभकामनाएं, बोले- दुनिया को आपस में जोड़ता है योग

Edited By Updated: 21 Jun, 2020 10:24 AM

amit shah president vice president wishes on yoga day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम जहां संदेश दिया वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने ट्वीट किया कि...

नेशनल डेस्कः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम जहां संदेश दिया वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने ट्वीट किया कि योग तन , मन, कार्य , विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है। सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को मोदी जी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवाई जिससे आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। योग दिवस की शुभकामनाएं। 

PunjabKesari

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को योग दिवस की बधाई देते माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर योग करते अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, " सब को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।" उन्होंने लिखा, "मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोरोना के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ एवम् मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।

PunjabKesari

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कहा कि मन और मस्तिष्क की मजबूती के साथ योग पूरे विश्व समुदाय को एक साथ जोड़ रहा है। नायडू ने विश्व योग दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि 5000 साल पुरानी भारतीय परंपरा योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है बल्कि यह इससे कहीं अधिक एक दर्शन और जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग से तात्पर्य जोड़ने से या एकजुट होने से है। इसका उद्देश्य मन- मस्तिक के बीच तालमेल बैठाना है। यह एक विज्ञान है जो संतुलन, गरिमा , शांति और सद्भाव पर बल देता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया की प्रतिक्रिया प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हम दुनिया को एक सकारात्मक कार्य के लिये एक साथ जोड़ने में सक्षम है। बता दें कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!