अमित शाह ने कहा- PM मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों का हौसला बढ़ाया

Edited By Updated: 12 Sep, 2020 08:22 AM

amit shah said pm modi encouraged people to fight the corona virus

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए देश की जनता का हौसला बढ़ाया है। गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिले में कई परियोजनाओं

अहमदाबादः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए देश की जनता का हौसला बढ़ाया है। गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिले में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 
PunjabKesari
शाह ने कहा, ''कोरोना वायरस के चलते जब प्रशासन असमंजस की स्थिति में था तब गुजरात के धरतीपुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को इस स्थिति से बाहर निकाला। उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए लोगों का हौसला बढ़ाया।'' उन्होंने कहा, ''एक ओर कई देशों में केवल सरकारें ही महामारी से लड़ रही थीं, दूसरी ओर भारत में 130 करोड़ की आबादी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही थी। उसके नतीजे अब हमारे सामने हैं।'' 
PunjabKesari
शाह ने अहमदाबाद नगर निगम की 176 करोड़ रुपये की लागत की चार परियोजनाओं और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अहमदाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में 45.97 करोड़ रुपए लागत की 306 परियोजनाओं की शुरुआत की। बड़ी परियोजनाओं में बावला कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 240 सस्ते मकानों का निर्माण शामिल है।

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में दो नई सड़कों और 12 नए स्कूल कक्षों का निर्माण किया जाना है। अहमदाबाद शहर में शुरू की गईं परियोजनाओं में दो जल वितरण केन्द्रों, 23 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनों का निर्माण और चंदलोदिया इलाके में एक झील का सौंदर्यीकरण किये जाने की परियोजना शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!