अमूल लाया ऊंटनी का दूध, गुजरात के चुनिंदा बाजारों में है उपलब्ध

Edited By Updated: 22 Jan, 2019 10:21 PM

amul brought uranium milk available in select markets of gujarat

प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पहली बार गुजरात के बाजारों- गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में ऊंटनी के दूध को बाजार में उतारा है। इस प्रमुख डेयरी कंपनी ने कहा कि इस दूध को कच्छ क्षेत्र से प्राप्त किया गया है, ऊंट का दूध 50 रुपये की कीमत पर 500 मिलीलीटर की...

मुंबईः प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पहली बार गुजरात के बाजारों- गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में ऊंटनी के दूध को बाजार में उतारा है। इस प्रमुख डेयरी कंपनी ने कहा कि इस दूध को कच्छ क्षेत्र से प्राप्त किया गया है, ऊंट का दूध 50 रुपये की कीमत पर 500 मिलीलीटर की पीईटी बोतलों में उपलब्ध होगा, और इसे ठंडा रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह दूध तीन दिन तक की सेवनयोग्य रह पाता है।

अमूल ने इससे पहले ऊंटनी के दूध की चॉकलेट पेश की थी जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने कहा कि ऊंटनी के दूध को पचाना आसान है तथा इसके कई लाभ होने के साथ साथ यह काफी स्वस्थप्रद है, जैसे इसमें इंसुलिन जैसे प्रोटीन अधिक मात्रा है जिससे यह मधुमेह के व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!