अनिल अंबानी ने भेजा देश का सबसे बड़ा मानहानि नोटिस, 'AAP' नेता बोले- बन्दरघुड़की नहीं चलेगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 07:58 PM

anil ambani claim of defamation of rs 5000 crore on aap mp sanjay singh

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर अनिल अंबानी ने मानहानि का दावा ठोका है। खास बात यह है कि अंबानी ने सिंह पर 5000 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा मानहानि का दावा करने वाला केस है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर अनिल अंबानी ने मानहानि का दावा ठोका है। खास बात यह है कि अंबानी ने सिंह पर 5000 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा मानहानि का दावा करने वाला केस है। 

 

इसकी जानकारी खुद संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। इसके साथ ही आप नेता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी आवाज उठने की हुंकार भरी है। इसके साथ ही दिल्ली की सियासत में गर्माहट आ गई है। 

अपने ट्वीट में संजय सिंह लिखते हैं, 'उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर मानहानि।' 

 

रॉफेल घोटाले में रिलायन्स और डसॉल्ट एविएशन के 22 हजार करोड़ की डील को उजागर करने पर अनिल अंबानी ने किया @SanjayAzadSln पर 5000 करोड़ की अवमानना का केस ।

अम्बानी जी कितनी भी नोटिस भेज दीजिये आम आदमी की आवाज अब दबेगी नही । pic.twitter.com/teUXC8te4a

अपने इसी ट्वीट में वह आगे लिखते हैं, 'राफ़ेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अम्बानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, अपनी बात पर क़ायम हूं बन्दरघुड़की नहीं चलेगी' 

 

बता दें कि संजय सिंह ने मोदी सरकार पर राफ़ेल रक्षा सौदे में घोटाला का आरोप लगाते हुए अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था। यह आरोप उन्होंने राज्यसभा में भी लगाए हैं। इसी से आहत अंबानी ने मानहानि का केस किया है। 

 

Please enlighten me if Anil Ambani is joking !! Defamation suit of 5000 Cr !! How much Sanjay earns !!! Anil should find out !!!

इस बीच, आप के दूसरे नेता आशुतोष ने ट्वीट कर अनिल अंबानी और नीरव मोदी पर तंज कसा है। अपने ट्वीट्स में वह लिखते हैं, कृपया मेरा ज्ञानवर्धन करें कि अनिल अंबानी मजाक कर रहे हैं। 5000 करोड़ का मानहानि का केस। संजय ने कितना कमाया। अनिल को इस बारे में भी पता करना चाहिए।

हाल ही में उजागर हुए पीएनबी घोटाले पर तंज कसते हुए आशुतोष ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'अब तो डर लग रहा है कहीं नीरव मोदी भी 11400 करोड़ का मानहानि का मुकदमा न कर दे !!'
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!