Edited By Ramanjot,Updated: 27 Jun, 2026 12:34 PM

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत, इंपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी, 18% GST और ग्लोबल लेवल पर कंपोनेंट्स की भारी किल्लत है। इसके अलावा AI के बढ़ते चलन की वजह से चिप की लागत में बढ़ोतरी भी एक...
Apple Price Hike: अमेरिकी कंपनी Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे भारतीय टेक लवर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एप्पल की कीमतें बढ़ने से सबसे ज़्यादा असर भारतीय खरीदारों पर पड़ा है। कंपनी ने MacBook, iPad, Apple TV और HomePod जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतें 14% से लेकर 70% तक बढ़ा दी हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत, इंपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी, 18% GST और ग्लोबल लेवल पर कंपोनेंट्स की भारी किल्लत है। इसके अलावा AI के बढ़ते चलन की वजह से चिप की लागत में बढ़ोतरी भी एक वजह है।
भारत में कीमतें बढ़ने के मुख्य कारण
मार्केट रिसर्च फर्म IDC इंडिया के एसोसिएट वाइस-प्रेसिडेंट नवकेंदर सिंह के अनुसार, "भारत में कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी करेंसी (रुपये) की वैल्यू गिरने और Apple द्वारा बनाए गए 'इंटरनल करेंसी बफ़र' में बदलाव का मिला-जुला नतीजा है।
भारत में अब कितने महंगे हुए Apple प्रोडक्ट्स?
- MacBook Neo की नई कीमत 14.3% बढ़ोतरी के साथ अब 79,900 रुपए हो गई है।
- MacBook Air की कीमत पहले 1,19,900 थी, वहीं अब 25% बढ़ोतरी के साथ नई कीमत ₹1,49,900 हो गई हैं।
- 13-इंच iPad Air की कीमत में 41% बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत ₹1,19,900 हो गई।
- इसके अलावा Apple TV 4K की कीमत में 73.8% इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी वैल्यू बढ़कर ₹25,900 हो गई है।
बता दें कि अमेरिका (US) में कीमतें 15-25% और यूरोपीय संघ (EU) में 20-25% बढ़ी हैं। तुर्की और ब्राजील में भी भारत की तरह ही भारी बढ़ोतरी देखी गई है। Apple प्रोडक्ट्स की बढ़ी कीमतों पर चिंता जताते हुए काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने आने वाले दिनों में भारत में ग्रे मार्केट (अवैध समानांतर बाजार) से होने वाला इम्पोर्ट काफी तेजी से बढ़ सकता है।