कुछ दिनों बाद अकेले रह जायेंगे केजरीवाल!

Edited By ,Updated: 24 Jan, 2015 07:54 PM

article

शिव सेना ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। शिव सेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी में अकेले केजरीवाल ही रह जाएंगे।

नई दिल्ली: शिव सेना ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। शिव सेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी में अकेले केजरीवाल ही रह जाएंगे।

संपादकीय में लिखा है कि ‘आप’ पार्टी से लोगों के पलायन होने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। आप सिर्फ केजरीवाल तक सीमित रह गई है। किरण बेदी के भाजपा में आने के बाद केजरीवाल की पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। 

दिल्ली में भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है। कांग्रेस सहित अन्य दलों का अस्तित्व खत्म हो गया है। आम आदमी पार्टी का ज्वर भी कम हो गया है। हालांकि, केजरीवाल के खिलाफ दिए गए भूषण के बयान से अब आप का ताप निश्चित रूप से बढ़ गया होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!