शादी की तैयारियां बदली मातम में

Edited By ,Updated: 24 May, 2015 05:16 AM

article

गांव ईशापुर खेड़ी में एक वृद्ध महिला शनिवार की सुबह अपने घर में ही संदिग्ध हालात में मृत मिली।

गोहाना: गांव ईशापुर खेड़ी में एक वृद्ध महिला शनिवार की सुबह अपने घर में ही संदिग्ध हालात में मृत मिली। एक दिन पहले ही अपने मायके आई उसकी शादीशुदा बेटी अपने बच्चों के साथ गायब हो गई। मौत के कारण जानने के लिए विसरा जांच के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। गांव ईशापुर खेड़ी में स्व. टेकचंद की पत्नी राजवंती उर्फ राज देवी (64) की 3 बेटियां हैं। उनमें से फूलपती व रोशनी की शादी हो चुकी है। राज देवी अपनी सबसे छोटी बेटी अनीता के साथ गांव में रह रही थी। अनीता गांव में ही ग्रामीण अशोक के यहां काम करती है।

बताया गया है कि शुक्रवार को फूलपती अपने बेटे और बेटी के साथ गांव ईशापुर खेड़ी में अपने मायके आई। रात के समय राज देवी और उसकी बेटियां खाना खाकर सो गई। शनिवार की सुबह जब अनीता ग्रामीण अशोक के यहां काम पर नहीं पहुंची तो वह उनके घर पहुंचा। आवाज देने के बाद भी राज देवी के घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अशोक घर के अंदर गया तो अनीता सो रही थी और राज देवी मृत मिली। ग्रामीण उस समय हैरान रह गए जब उसकी शादीशुदा बेटी फूलपती अपने बच्चों के साथ घर से गायब मिली।

बेटी का बच्चों के साथ गायब होना कई तरह का संदेह का कारण बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने अनीता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। मौत के कारण जानने के लिए शव का विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। ग्रामीण बता रहे हैं कि फूलपती और उसकी मां राज देवी में भी आमतौर से कहासुनी हो जाती थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!