Edited By ,Updated: 28 May, 2015 05:47 AM
सदर थाना एरिया अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने...
गुडग़ांव(रीतेश): सदर थाना एरिया अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने किन कारणों से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल पाया है। एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रियंका अपने परिजनों के साथ सदर एरिया के सिगरा गांव में किराए के मकान में रहती थी।
वह बीते दिनों अपने घर आई और दरवाजा बंद कर लिया। किशोरी की इस हरकत पर किसी को कोई शक नहीं हुआ। अगले सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो लोगों को कुछ शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर हैरान रह गए। अंदर किशोरी का शव फंदे से लटका था। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर लोगों से पूछा।