Pics: बीजेपी कार्यकर्ता ने कंप्यूटर टीचर को किया जबरन किस, वीडियो वायरल

Edited By Updated: 29 May, 2015 04:38 PM

article

बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा एक कंप्यूटर टीचर के साथ जबरन किस करने का मामला सामने आया है। गुजरात के तापी में अजय राजपूत नामक यह बीजेपी कार्यकर्ता नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट चलाता है।

नई दिल्ली: बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा एक कंप्यूटर टीचर के साथ जबरन किस करने का मामला सामने आया है। गुजरात के तापी में अजय राजपूत नामक यह बीजेपी कार्यकर्ता नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट चलाता है। वह खुद को महुवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मोहन डोडिया का पीए बताता है। जानकारी के मुताबिक, अजय जिस कथित समाज सेवी संस्था को चलाता है, वहां आदिवासी बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। यहां एक आदिवासी लड़की बतौर टीचर काम करती है, जिसके साथ सरेआम किस करने और छेड़छाड़ का आरोप अजय पर लगा है। 

 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने बाद  विपक्षी इसे बीजेपी के कथित चाल, चरित्र और चेहरा पर दाग बता रहे हैं। आदिवासी किसान मोर्चा ने इस संबंध में एसपी और डीएम को ज्ञापन भी दिया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों और कुछ संगठनों की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं,आरोपी अजय राजपूत को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!