Thailand: बौद्ध भिक्षुओं को 11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से रौंदा, 8 की मौत, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 03:46 PM

11 year old boy driving pickup truck crashes into group of thai monks killing 8

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां उत्तर-पूर्वी इलाके में पवित्र तीर्थयात्रा पर पैदल निकले बौद्ध भिक्षुओं के एक समूह को एक पिकअप ट्रक ने बेरहमी से रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में 8...

Thailand Road Accident : दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां उत्तर-पूर्वी इलाके में पवित्र तीर्थयात्रा पर पैदल निकले बौद्ध भिक्षुओं के एक समूह को एक पिकअप ट्रक ने बेरहमी से रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में 8 भिक्षुओं की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस जानलेवा ट्रक को एक महज 11 साल का बच्चा चला रहा था।

राजधानी बैंकॉक से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित मुकदाहान प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर थे। मुकदाहान के गवर्नर वोरायन बूनरत के अनुसार 5 भिक्षुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 3 अन्य की अस्पताल में मौत हुई। 14 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 4 की हालत गंभीर है।

 

 

इस समूह ने दुर्घटना से लगभग 30 मिनट पहले उबोन रत्चाथानी प्रांत के लिए 260 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की थी। स्थानीय बचाव समूह, 'रुआम जाई मुकदाहान रेस्क्यू एसोसिएशन' द्वारा साझा किए गए सुरक्षा कैमरे के फुटेज में भिक्षुओं को सड़क के किनारे एक कतार में चलते हुए देखा जा सकता है तभी ट्रक उनसे टकरा जाता है।

PunjabKesari

वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़का फिलहाल अब हिरासत में है और राज्य के बाल संरक्षण अधिकारी के आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!