Edited By ,Updated: 21 Jul, 2015 03:08 PM
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मोदी का नाम लिए बिना देश के नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'संसद शुरू हो गई है और इसी के साथ घटिया विभाजनकारी राजनीति भी। भारत के लोग बेवकूफ नहीं हैं।
केंद्र सरकार पर संकेतों में टिप्पणी करते हुए उन्होंने लिखा, 'खेद की बात है कि भारत की अगुवाई ऐसे नेता कर रहे हैं।' रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर इस पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।