भाजपा का मुख्य एजेंडा कांग्रेस मुक्त भारत है: अमित शाह

Edited By Updated: 27 Sep, 2015 08:02 PM

article

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत’’ है। शाह ने यहां ‘नवोधन संगमम’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि

केरल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत’’ है। शाह ने यहां ‘नवोधन संगमम’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत’’ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को हराकर जिस राज्य में भी भाजपा आई है वहां स्थिर सरकार बनी है और विकास की कई परियोजनाओं की शुरूआत हुई है।  

शाह ने कहा कि केरल के लोगों को भी इसके लिए प्रयास करना चाहिए। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि आम आदमी का विकास और कल्याण इसके मुख्य एजेंडा में है जो आम आदमी से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान कर सकता है और अधिकतर चुनावी वादों को पूरा कर सकता है। केंद्र की विकास योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि ‘जनधन योजना’ से 15 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है।  
 
उन्होंने कहा, ‘‘केरल में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार को बदलने और माकपा नीत एलडीएफ को सत्ता में आने से रोकने का वक्त आ गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केरल के लोग भी चाहते हैं कि इन गठबंधन मोर्चे से मुक्ति मिले।’’ शाह यहां मां अमृतानंदमयी के 62वें जन्मदिन समारोहों में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस जहां भारत में खात्मे की तरफ है वहीं साम्यवाद पूरी दुनिया से खत्म हो चुका है।’’  
 
आेमन चांडी नीत यूडीएफ सरकार पर हमला करते हुए शाह ने आरोप लगाए कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में ‘‘डूब’’ चुकी है। उन्होंने राज्य के विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि केरल में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और लोकसभा चुनावों में भले ही उनकी पार्टी को कोई सीट नहीं मिली लेकिन इसे 21 फीसदी वोट मिले। 
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!