PoK में प्रदर्शन दौरान भड़की हिंसा; पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायरिंग में 6 नागरिकों की मौत, लोगों ने भारत से मांगी मदद(Video)

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 06:47 PM

6 civilians killed after pakistan forces open fire during clashes in pok

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलाकोट में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों की झड़प के दौरान छह नागरिकों की मौत हो गई। अमेरिका में PoK समुदाय ने भी व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। भारत ने कहा कि ये विरोध पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे दमन,...

International Desk: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। रावलाकोट में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम छह नागरिकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रावलाकोट के न्यू बस टर्मिनल के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई के बाद हालात बिगड़ गए। झड़पों के दौरान सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की, जिसमें छह नागरिकों की जान चली गई। मृतकों में जाहिद मुगल, जफर मुगल, अरसलान अकबर और वाजिद हयात शामिल हैं। वाजिद हयात की मौत रावलाकोट के मटियाल मीरा बस टर्मिनल पर हुई।

 

Rawalakot, AJK: During the early hours of 14 July, clashes erupted near the New Bus Terminal in Rawalakot. One Rangers personnel was killed and several others were reportedly wounded. Reports also indicate that at least five local civilians were killed and a number of others… pic.twitter.com/XtDF71VfK4

— InsurgentZone (@InsurgentZone_) July 14, 2026

हिंसा से एक दिन पहले अमेरिका में रह रहे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों ने व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि PoK में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है। करीब 100 लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और पाकिस्तानी सेना को नागरिक इलाकों से हटाने की मांग की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने की भी अपील की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि लंबे समय से इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण करीब 40 लाख लोग बाहरी दुनिया से कट गए हैं। उन्होंने पुंछ और डोडा सेक्टर के जरिए नियंत्रण रेखा (LoC) खोलकर मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग भी की। रिपोर्टों के अनुसार, PoK में खाद्य संकट लगातार बढ़ रहा है। खेती और पशुपालन पर निर्भर बड़ी आबादी भोजन की कमी से जूझ रही है।

 

#PoJK erupts in massive protests as Pakistani forces unleash fresh waves of brutality on civilians daring to reject occupation. 1/ @BobLancia pic.twitter.com/IREeRMIAZ6

— Faheem Baig (@FaheemBaig_83) July 14, 2026

बताया गया है कि 57 प्रतिशत से अधिक परिवार खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बच्चों में कुपोषण और मातृ मृत्यु दर भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि PoK में जारी प्रदर्शन पाकिस्तान द्वारा वर्षों से किए जा रहे व्यवस्थित शोषण, मौलिक अधिकारों के हनन और प्रशासनिक दमन का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार लोगों की जायज मांगें सुनने के बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है, इंटरनेट बंद कर रही है, खाद्य और दवाइयों जैसी जरूरी आपूर्ति रोक रही है तथा निहत्थे नागरिकों पर घातक बल का प्रयोग कर रही है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से नागरिकों पर कार्रवाई के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने की अपील की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!