राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर फसे सुब्रमण्यम स्वामी, कांग्रेस ने दर्ज कराया केस

Edited By vasudha,Updated: 07 Jul, 2019 04:09 PM

ases filed by congress against subramanian swamy

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की मुश्किलें बढ़ सकती है। कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वामी के खिलाफ राज्य में अलग अलग थानों में शिकाय़त दर्ज करवाई है...

नेशनल डेस्क: निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की मुश्किलें बढ़ सकती है। कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वामी के खिलाफ राज्य में अलग अलग थानों में शिकाय़त दर्ज करवाई है। 
PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा सांसद के द्वारा राहुल गांधी पर की गई ओछी टिप्पणी के विरोध में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए राज्यभर में कांग्रेस के जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों के साथ युवक कांग्रेस एवं मोर्चा संगठनो ने थानों में शिकायत दर्ज करवाने का काम शुरू कर दिया है ।बता देंं कि पिछले दिनों  स्वामी ने राहुल गांधी को नशे का आदी बताया था जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में थे। 
PunjabKesari

शुक्ला ने बताया कि स्वामी के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी की जैसे ही जानकारी हुई, सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि स्वामी गांधी परिवार के खिलाफ स्तरहीन टिप्पणियां कर प्रधानमंत्री मोदी को खुश करने में काफी समय से जुटे है,पर अभी तक उन्हे कामयाबी नही मिल सकी है।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!