जानें राजस्थान का 'जादूगर' कैसे बन गया कांग्रेस का 'किंगमेकर'

Edited By Anil dev,Updated: 14 Dec, 2018 04:54 PM

assembly election 2018 rajasthan ashok gehlot jodhpur indira gandhi

राजस्थान विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की संघर्षपूर्ण वापसी के नायक रहे अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।  वह छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े रहे है। प्रदेश के जोधपुर में 3 मई 1951 को जन्मे गहलोत की छवि राजस्थान में जन नायक की रही है। गहलोत ने...

जयपुर: राजस्थान विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की संघर्षपूर्ण वापसी के नायक रहे अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।  वह छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े रहे है। प्रदेश के जोधपुर में 3 मई 1951 को जन्मे गहलोत की छवि राजस्थान में जन नायक की रही है। गहलोत ने अपने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां संभाली। वह दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे तथा एक बार वह नेता प्रतिपक्ष रहे। इसके अलावा केन्द्र सरकार में भी उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।  अशोक गहलोत के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो शायद ही कोई जानता हो। कम लोगों को पता है कि गहलोत सिर्फ राजनेता नहीं हैं। वह जिंदगी में एक जादूगर भी रह चुके हैं। अशोक गहलोत के पिता देश के जाने-माने जादूगर थे। 

PunjabKesari

राजनीतिक सफर की शुरुआत गहलोत ने 1971 में उस समय की जब वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप पूर्वी बंगाल में शरणार्थी की समस्या के दौरान काम कर रहे थे । उनकी संगठनात्मक क्षमता से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई)का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद वह पहली बार जोधपुर से वर्ष 1980 लोकसभा के लिए चुने गए। फिर 1984 में आठवी ,1991में दसवीं ,1996 में ग्यारहवीं और 1998 में बारहवीं लोकसभा के लिए चुने गए। 

PunjabKesari

इसके बाद गहलोत ने राजस्थान की राजनीति की ओर रुख किया और वर्ष 1999 में ग्यारहवीं राजस्थान विधान सभा के लिए सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए तथा इसी वर्ष वह राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए। इसी तरह वर्ष 2003 में इसी सीट से निर्वाचित हुए। वह पहली बार वर्ष 1999 से 2003 तथा दूसरी बार 2008 से 2013 तक दूसरी बार तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस बीच वर्ष 2003 से 2008 तक नेता प्रतिपक्ष रहे।

PunjabKesari

राजस्थान में मारवाड़ के गांधी नाम से मशहूर गहलोत का प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में काफी दबदबा है। गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक की पढ़ाई की है तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर है। वह कई बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रहे तथा केंद्र और राज्य सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे। उन्होंने केन्द्र में पर्यटन और खेल सहित अनेक संसदीय समितियों में काम किया है। इसी तरह वह राज्य सरकार में भी अनेक विभागों में काम कर चुके है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!