अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौ/त

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 12:52 PM

atiq ahmed s younger son aban ahmed kills in a road accident

माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस घटना में कार सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस...

नेशनल डेस्क: माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस घटना में कार सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अरविंद कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा आबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में पुंछ थाना में झांसी—कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में आबान अहमद (21) और उसके दोस्त सोनू (26) की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। मूर्ति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!