जहांगीरपुरी दंगे में आतिशी का बड़ा दावा, फोटो शेयर कर कहा- मुख्य आरोपी अंसार है भाजपा नेता

Edited By Yaspal,Updated: 19 Apr, 2022 06:21 PM

atishi s big claim in jahangirpuri riots

आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर जहाँगीरपुरी में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि दंगों का मुख्य आरोपी भाजपा का नेता है। ‘आप'' नेता आतिशी ने ट्वीट करके कहा,‘‘ जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है।...

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर जहाँगीरपुरी में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि दंगों का मुख्य आरोपी भाजपा का नेता है। ‘आप' नेता आतिशी ने ट्वीट करके कहा,‘‘ जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। इससे यह साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है।''

गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें और आगजनी की घटनाएं हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा साक्ष्य एकत्र करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!