अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो...', नाबालिग से दरिंदगी के बाद धर्मांतरण की कोशिश

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 09:36 PM

attempt to convert a minor after raping her

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक और उसके दो साथियों पर नाबालिग उम्र में कथित यौन शोषण, जबरन सिंदूर भरने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक और उसके दो साथियों पर नाबालिग उम्र में कथित यौन शोषण, जबरन सिंदूर भरने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, जब वह 16-17 वर्ष की थी और कक्षा 11वीं में पढ़ती थी, तब शाहनवाज नामक युवक ने कथित तौर पर उसके घर के बाहर उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया और इसकी तस्वीर खींच ली। शिकायत के अनुसार, यह घटना 1 जनवरी 2021 को हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सिंदूर वाली तस्वीर को सार्वजनिक करने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने आरोपी पर जान से मारने और उसके परिवार को गायब करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे कलमा पढ़ने, हिंदू धर्म छोड़ने, बुर्का पहनने और देवी-देवताओं की पूजा बंद करने के लिए कहा गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर एक मौलाना को बुलाया गया था। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में जातिसूचक गालियां देने का आरोप भी लगाया गया है।

तीन लोगों के खिलाफ शिकायत

पीड़िता ने मलिहाबाद थाने में शाहनवाज, सीराज और शाहरूख के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक, वह मलिहाबाद की रहने वाली है और कथित घटनाओं के समय नाबालिग थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!