डोसे में मिला मरा हुआ चूहा, ग्राहक को आईं उल्टियां: मुंबई के प्रसिद्ध होटल पर FDA का बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 05:57 AM

fda takes major action against a famous hotel in mumbai

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों और डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के बीच मुंबई के बोरीवली वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राधाकृष्ण होटल में परोसे गए मैसूर...

मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों और डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के बीच मुंबई के बोरीवली वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राधाकृष्ण होटल में परोसे गए मैसूर मसाला डोसे में एक छोटा चूहा मिलने का दावा किया गया है। यह पूरी कार्रवाई एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में की जा रही है।

डोसे में चूहा देखते ही ग्राहक की बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, अमित त्रिवेदी अपने दो भाइयों और बेटे के साथ दक्षिण भारतीय खाना खाने के लिए राधाकृष्ण होटल गए थे। उन्होंने मैसूर मसाला डोसा ऑर्डर किया। त्रिवेदी का दावा है कि कुछ निवाले खाने के बाद उन्हें डोसे में एक छोटा चूहा दिखाई दिया। चूहा देखते ही अमित त्रिवेदी बुरी तरह घबरा गए और उन्हें उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्होंने बोरीवली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

होटल का लाइसेंस सस्पेंड, एफडीए की जांच जारी
बोरीवली पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पुष्पलता मांडले ने बताया कि पुलिस ने शिकायत एफडीए (FDA) को भेज दी थी, जिसके बाद विभाग ने होटल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। एफडीए अधिकारी के अनुसार, राधाकृष्ण होटल का लाइसेंस फिलहाल निलंबित कर दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

1904 से चल रहे ऐतिहासिक 'क्यानी एंड कंपनी' कैफे पर भी गिरी गाज
एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चलाए जा रहे "सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र" (Safe Food, Safe Maharashtra) अभियान के तहत मुंबई के 1904 में स्थापित ऐतिहासिक इरानी कैफे 'क्यानी एंड कंपनी' (Kyani & Co.) पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है। 27 सितंबर को निरीक्षण के दौरान एफडीए टीम को वहां चूहे की मिंंगनी (rat droppings), जीवित मक्खियां, मरे हुए कॉकरोच, परिसर में बिल्लियां और रेफ्रिजरेटर के अंदर भारी मात्रा में खून जमा हुआ मिला। इसके अलावा प्रोसेसिंग सेक्शन में खुला सीवेज मैनहोल, फर्श पर रखा खाना और अखबार से ढका कच्चा आटा पाए जाने पर कैफे का एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

राज्यव्यापी छापेमारी: 1.19 करोड़ की सामग्री जब्त, 30 लोग गिरफ्तार
23 से 27 सितंबर के दौरान चले इस राज्यव्यापी अभियान में एफडीए ने 1.19 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 50.60 टन (50,601.78 किलोग्राम) खाद्य सामान (जैसे मिठाइयां, दूध, तेल, मेवे, नमकीन, चाय, मसाले आदि) जब्त किया है। पूरे राज्य में 30 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जिनमें मुंबई के 13, कोंकण संभाग के 6, पुणे संभाग के 8 और संभाजीनगर संभाग के 3 प्रतिष्ठान शामिल हैं। इस दौरान 22 एफआईआर दर्ज की गईं, 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 3 प्रतिष्ठानों को सील किया गया और 3 वाहन जब्त किए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!