स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्रधानाध्यापिका निलंबित और हेडमास्टर का ट्रांसफर

Edited By Updated: 08 Sep, 2024 01:21 PM

attempted rape of a 4 year old girl in school

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक प्राइमरी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और हेड मास्टर का तबादला कर दिया है। यह जानकारी...

नेशनल डेस्क. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक प्राइमरी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और हेड मास्टर का तबादला कर दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने रविवार को बताया कि प्रधानाध्यापिका और हेड मास्टर की लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की गई है। यह घटना 3 सितंबर की है।

बच्ची की मां ने सितारगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह रोज की तरह सुबह आठ बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आई थी। लेकिन लगभग तीन घंटे बाद बच्ची रोती हुई घर वापस आ गई और उसने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले सात से 12 साल के तीन छात्रों ने उसकी पिटाई की। बच्ची ने यह भी बताया कि उसके निजी अंग में बहुत दर्द हो रहा है। जब मां ने बच्ची से और पूछताछ की, तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। इसके बाद मां ने उन तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!