Breaking




अयोध्या में 5 जून को राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा, पर भक्तों को नहीं मिलेंगे दर्शन! जानें वजह

Edited By Radhika,Updated: 03 Jun, 2025 12:46 PM

ayodhya s ram darbar consecration on june 5 but devotees urged to avoid visit

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अब मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। भगवान राम के बाल रूप की स्थापना 22 जनवरी 2024 को हो चुकी है। दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 जून से शुरू हुआ है, जो 5 जून को...

नेशनल डेस्क: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अब मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। भगवान राम के बाल रूप की स्थापना 22 जनवरी 2024 को हो चुकी है। दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 जून से शुरू हुआ है, जो 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा होगा। खास बात यह है कि 5 जून को गंगा दशहरा भी मनाया जाएगा।

श्रद्धालुओं से खास अपील- 

मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि 5 जून को अयोध्या आने से बचें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने साफ कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए कोई बड़ा आयोजन नहीं है, इसलिए श्रद्धालुओं को खास योजना बनाकर मंदिर आने की जरूरत नहीं है। मौसम के कारण भी बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे।

PunjabKesari

सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि-

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लोग नियमित दर्शन कर सकते हैं, लेकिन विशेष योजना बनाकर आने से बचें।

मंदिर के दूसरे मंदिरों की भी होगी प्राण प्रतिष्ठा-

राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार के अलावा अन्य छह मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इनमें गणेश जी, भगवान शिव, देवी भगवती, हनुमान जी, भगवान सूर्य, देवी अन्नपूर्णा और शेष अवतार के विग्रह शामिल हैं। इनकी स्थापना के लिए 3 जून से अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।

PunjabKesari

अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा-

5 जून की सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होंगे। इस दिन साढ़े 11 बजे अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समारोह में मौजूद रहेंगे और दोपहर 1 बजे तक मंदिर में रहेंगे।

कलश यात्रा निकाली गई-

2 जून को सरयू तट से मातृ शक्ति की ओर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो श्रद्धापूर्वक आयोजित हुई। यह यात्रा प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!