Gold Prices fall: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, इतना हुआ सस्ता 10g पीली धातु का रेट

Edited By Updated: 20 Jun, 2025 10:10 AM

gold prices fell drastically the price of 10g yellow metal became this cheap

सप्ताह के आखिरी कारोबरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमतें टूटी हैं। हालही में सोने ने एक लाख के आंकड़े को पार किया था। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमतें टूटी हैं। हालही में सोने ने एक लाख के आंकड़े को पार किया था। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। शुक्रवार, 20 जून 2025 को MCX पर सोने का भाव 0.47 फीसदी गिरकर 98,863 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 1.43 फीसदी लुढ़की है, ये 1,05,857 रुपए प्रति किग्रा पर है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपए टूटकर 1,00,560 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,00,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपए की गिरावट के साथ 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। 

 एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख पर बाजार की प्रतिक्रिया के कारण सोने में उतार-चढ़ाव रहा, जिसने तत्काल ब्याज दरों में कटौती नहीं करने का संकेत दिया। त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बावजूद, ईरान और इजरायल के बीच चल रहा भू-राजनीतिक तनाव सोने को सुरक्षा प्रदान करता है। हाजिर चांदी एक प्रतिशत गिरकर 36.37 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!