ममता बनर्जी ने भाजपा पर जड़े गंभीर आरोप, बोली- वह मेरी हत्या की रच रहे साजिश

Edited By vasudha,Updated: 16 Mar, 2021 03:59 PM

bankura rally west bengal cm

ममता बनर्जी के चोटिल पांव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा मेरी हत्या करने की साजिश रच रही है? ममता ने बांकुड़ा रैली...

नेशनल डेस्क:   ममता बनर्जी के चोटिल पांव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा मेरी हत्या करने की साजिश रच रही है? ममता ने बांकुड़ा रैली में भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  देश चलाएंगे या बंगाल में हमारा उत्पीड़न करने के लिए साजिश रचेंगे?

PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने मेरे  निदेशक, सुरक्षा  को हटा दिया है, क्या निर्वाचन आयोग को अमित शाह चला रहे हैं? इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि वो ममता को नहीं रोक पाएंगे। इस बार ममता ने मंच से दुर्गा पाठ, इससे पहले उन्होंने चंडी पाठ किया था जो खूब चर्चा में रहा था।

PunjabKesari

 ममता ने अपने संबोधन में कहा कि हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल जीतने की कोशिश में है। व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने कल कहा था कि जब तक ‘‘उनके हृदय में धड़कन है और कंठ में आवाज है'' वह लड़ेंगी वहीं शाह ने उन्हें ‘‘उनके गुंडों के हाथों मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द को याद करने को कहा था।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!