नाबालिग लड़की का बनाया नहाते हुए वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की घिनौनी हरकत

Edited By Updated: 26 Nov, 2024 03:37 AM

bathing video of a minor girl

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर बताया कि 18 नवंबर को नाबालिग लड़की घर से मामा के यहां जाने के लिए निकली थी लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंची और तब उसकी तलाश की गई, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 नवंबर की सुबह लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और उसने मां को बताया कि सुमेर खान नामक पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया किया। 

पीड़िता का आरोप है कि सुमेर ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर बेटी से बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अनुसार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!