इतिहास: BBC से आज ही के दिन हुआ था पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण

Edited By Anil dev,Updated: 05 Jul, 2018 10:37 AM

bbc aurangzeb venezuela netherlands

बीबीसी के नाम से मशहूर ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन की खबरों की दुनिया में अपनी एक खास जगह है। कोई भी खबर अगर बीबीसी से जारी हो जाए तो उसकी विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। बीबीसी से पहले समाचार बुलेटिन का प्रसारण पांच जुलाई को ही शुरू हुआ...

नई दिल्ली: बीबीसी के नाम से मशहूर ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन की खबरों की दुनिया में अपनी एक खास जगह है। कोई भी खबर अगर बीबीसी से जारी हो जाए तो उसकी विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। बीबीसी से पहले समाचार बुलेटिन का प्रसारण पांच जुलाई को ही शुरू हुआ था। इतिहास की किताबों में पांच जुलाई के नाम पर एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी दर्ज है। दरअसल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की नींव आज ही के दिन पड़ी थी। अमेजन के नाम से दुनिया भर में अपना व्यवसाय चलाने वाली कंपनी की स्थापना वाशिंगटन में जेफ बेजोज ने पांच जुलाई 1994 को की थी।  पांच जुलाई की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-     

 

  • 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया। 
  • 1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 
  • 1814 : ओंटारिया के चिप्पेवा में अमेरिकियों ने ब्रिटेन और कनाडा की फौज को हराया। 
  • 1841 : थॉमस कुक ने पहली ट्रैवल एजेंसी स्थापित की। 1865 : ग्रेट ब्रिटेन ने वाहनों की गति की अधिकतम सीमा तय करने वाला दुनिया का पहला कानून बनाया। 
  • 1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए। 
  • 1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए। 
  • 1946 : लुईस रीड ने पेरिस फैशन शो में पहली बार बिकिनी स्विम-सूट के डिजाइन पेश किए। 
  • 1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गई। 
  • 1954 - बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया। 
  • 1954 - हैदराबाद उच्च न्यायालय (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए संयुक्त रूप से) की स्थापना हुई। 
  • 1962 - अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ। 
  • 1977 - जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया। 
  • 1994 - जेफ बेजोज ने ई-कॉमर्स वेबसाइट मेजन की स्थापना की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!