Edited By vasudha,Updated: 18 Apr, 2018 01:16 PM
बिहार के दरभंगा जिले में एक शख्स को चोरी करने की खौफनाक सजा दी गई। मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को जानवरों की तरह पीटा गया। यही नहीं पिटाई के बाद युवक को जेसीबी से उलटा लटका दिया गया...
नेशनल डेस्क: बिहार के दरभंगा जिले में एक शख्स को चोरी करने की खौफनाक सजा दी गई। मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को जानवरों की तरह पीटा गया। यही नहीं पिटाई के बाद युवक को जेसीबी से उलटा लटका दिया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भीड़ उक्त युवक को बेरहमी से पीटती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हिंगोली गांव में एक शख्स का मोबाइल खो गया था, जिसके बाद ग्रीमीणों ने शक के आधार एक अमरेश कुमार सहनी को पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता भीड़ ने उसको पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक को रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा है। गुस्साए भीड़ यही नहीं रूकी उन्होंने अमरेश को क्रेन से लटकाकर उसके बाल काट दिए।
वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जानकारी के अनुसार पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पहचान लक्ष्मण वर्मा, विकास मिश्र और पंकज तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।