Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Jun, 2019 12:00 PM
दिल्ली में सरकारी महकमे में कर्मचारी हर बात से बेफ्रिक होकर बियर पार्टी में मस्त हुए पड़े थे। दिल्ली के जल बोर्ड के दफ्तर में कर्मचारियों की बियर पार्टी को देखकर लगता कि ये अपने कमकाज के लिए कितने गंभीर हैं।
नई दिल्लीः दिल्ली में सरकारी महकमे में कर्मचारी हर बात से बेफ्रिक होकर बियर पार्टी में मस्त हुए पड़े थे। दिल्ली के जल बोर्ड के दफ्तर में कर्मचारियों की बियर पार्टी को देखकर लगता कि ये अपने कमकाज के लिए कितने गंभीर हैं। पंजाबी बाग स्थित जल बोर्ड दफ्तर में कर्मचारी कामकाज छोड़कर बीयर पार्टी करने में मशगूल थे। कर्मचरियों की मस्ती करते का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जल बोर्ड ने चार कर्मचारियों (लिपिक) को निलंबित कर दिया है। साथ ही लापरवाही व अनुशासनहीनता के आरोप में कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की है। यह मामला पिछले हफ्ते का है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी (जेडआरओ) कार्यालय में सात कर्मचारी ताश खेल रहे हैं और बीयर पी रहे हैं। साथ में एक सुरक्षा गार्ड भी है। कर्मचारियों ने दफ्तर का गेट बंद करा दिया था, ताकि कोई व्यक्ति काम से दफ्तर में अंदर न आने पाए। बता दें कि जेडआरओ कार्यालय में पानी का बिल जमा कराने, बिल में गड़बड़ी होने पर उसकी शिकायत और निवारण की सुविधा होती है। वहीं जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि हमें इस पूरे मामले की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। किसी ने इशकी शिकायत नहीं की है।