शख्स ने निगल लिया 'लड्डू गोपाल', हर सुबह श्रीकृष्ण की धातु वाली मूर्ति डाल कर पीता था पवित्र जल

Edited By Anu Malhotra,Updated: 25 Jun, 2022 01:11 PM

belagavi lord shri krishna idol laddu gopal karnataka

कर्नाटक के बेलगावी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां एक शख्स ने  भगवान श्रीकृष्ण की धातु वाली मूर्ती को ही निगल लिया जिसके बाद शख्स की हालत इस कदर खराब हुई कि उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां एक शख्स ने  भगवान श्रीकृष्ण की धातु वाली मूर्ती को ही निगल लिया जिसके बाद शख्स की हालत इस कदर खराब हुई कि उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उसने एक डॉक्टर को दिखाया था जिसने एक्सरे के बाद इस बात की पुष्टी हुई कि उसके गले में  धातु वाली मूर्ती फंसी हुई है। 

डॉक्टरों ने बताया कि 45 साल का यह शख्स हर सुबह पानी को पवित्र करने के लिए उसमें श्रीकृष्ण की मूर्ती को डालता था और फिर उसके बाद पानी पीता था। इस दौरान एक दिन पानी के साथ उसने मूर्ती को भी अन्जाने में निगल लिया जिससे मुर्ति उसके गले में जाकर फंस गई। बताया जाता है कि जब इस शख्स का एंडोस्कॉपी हुई तो पता चला कि पीड़ित के गले में मूर्ती अटकी हुई है। इसके बाद उसे एमर्जेन्सी में ले जाया गया जहां उसके गले से मूर्ती को निकाली गई थी। बताया जाता है वह शख्स अब बिल्कुल ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!