CM गहलोत का बड़ा फैसला, हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

Edited By Parveen Kumar,Updated: 18 Aug, 2023 11:43 PM

big decision of cm gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश एवं भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा शुक्रवार को की।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश एवं भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा शुक्रवार को की। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश एवं भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।'

उन्होंने लिखा, 'हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।' उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में वर्षा जनित घटनाओं में 75 लोगों की जान चली गयी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!