भाजपा ने किया चंद्रबाबू नायडू पर पलटवार, बताया हताश-परेशान

Edited By Yaspal,Updated: 02 Feb, 2019 10:43 PM

bjp blames chandrababu naidu says desperate distressed

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा विधानसभा में भाजपा के एक विधायक की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद भगवा पार्टी ने शनिवार को उन्हें ‘‘एसेंबली राउडी’’ कहा और आरोप लगाया...

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा विधानसभा में भाजपा के एक विधायक की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद भगवा पार्टी ने शनिवार को उन्हें ‘‘एसेंबली राउडी’’ कहा और आरोप लगाया कि वह काफी हताश- परेशान हैं।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट कर कहा कि हताश चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा के विधायकों, विष्णु कुमार राजू और माणिकयाल राव को कल आंध्र प्रदेश विधानसभा में धमकी दी थी कि प्रदेश भाजपा के नेताओं को तेदपा को बेनकाब करने के लिए राज्य में कहीं जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

— GVL Narasimha Rao (@GVLNRAO) February 1, 2019


प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नायडू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का एक नोटिस देने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘विधानसभा में चंद्रबाबू नायडू के बर्ताव से यह खुलासा होता है कि उनका पागलपन चरम पर पहुंच गया है। वह इतने हताश हैं कि ‘एसेंबली राउडी’ की तरह बर्ताव कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि नायडू ने विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा के सदन के नेता पी विष्णु कुमार राजू की तीखी आलोचना की थी। इससे पहले राजू ने केंद्र का बचाव करने की कोशिश की थी। दरअसल, मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार पर कैबिनेट पद आवंटन में दक्षिण भारत से भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!