अवसरवादियों से सतर्क भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लेटर पैड को किया रद्द

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 03:08 PM

bjp cancell the letter pad of party workers

प्रदेश सरकार में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) के गठबंधन साझीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कश्मीर घाटी में उनके कार्यकर्ताओं के गलत कार्यों के बारे में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

श्रीनगर : प्रदेश सरकार में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) के गठबंधन साझीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कश्मीर घाटी में उनके कार्यकर्ताओं के गलत कार्यों के बारे में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। खबरों के मुताबिक प्रदेश में सरकार का गठन करने के बाद कुछ अवसरवादी भाजपा पार्टी में लाभ हासिल करने के लिए शामिल हो गए हैं। यहां तक कि कुछ कार्यकर्ताओं जिनपर आम जनता को धोखा, लूटने के आरोप हैं, पार्टी में शामिल हो गए हैं और उनमें से कुछ संरक्षित हैं। 


यदि पीड़ितों का माना जाए भाजपा कार्यकर्ता ने बैंक कर्मचारी को जमीन सौदे के दौरान धोखा दे दिया। पीड़ित उसका पैसा वापस लेने में अमसर्थ है क्योंकि कार्यकर्ता सत्ता के गलियारों में कुछ भाजपा नेताओं के समर्थन का आनंद ले रहा है। एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता ने कथित तौर पर सरकारी नौकरियां प्रदान करने के नाम पर कई लोगों को धोखा दिया है। जाहिर तौर पर इन आरोपों के बाद पार्टी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करके इन निहित स्वार्थ तत्वों को चेतावनी दी। पार्टी नाम के दुरुपयोग के बारे में लगातार खबरों के बाद राज्य के महासचिव अशोक कौल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सभी निजी लेटर पैडों को निरर्थक और बेकार करार दिया। 


बयान में कौल ने कहा कि सिर्फ पार्टी का आधिकारिक लेटरपैड मान्य है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी संदर्भ के लिए निजी लेटरपैड का इस्तेमाल नहीं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भी कहा कि कुछ लोग उनके निहित स्वार्थों के लिए पार्टी के नाम का बार-बार दुरुपयोग कर रहे हैं। कौल ने लोगों से इस तरह के लोगों से दूर रहने की अपील की। पार्टी ऐसी धोखेबाज रणनीति पर विश्वास नहीं करती है, इसलिए आम जनता को सूचित किया जाता है कि इस तरह की पेशकशों से दूर रहें। कौल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस तरह की विनाशकारी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!