BJP का पलटवार-थरूर ने बनाया भारत का मजाक, क्या PAK से चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

Edited By Seema Sharma,Updated: 18 Oct, 2020 01:51 PM

bjp counterattack  tharoor made fun of india

पाकिस्तान के मंच से शशि थरूर के विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर पाकिस्तान में भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना...

नेशनल डेस्कः पाकिस्तान के मंच से शशि थरूर के विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर पाकिस्तान में भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? पात्रा ने कहा कि शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को एक खराब परिदृष्य से दिखाने की कोशिश की है।

 

बता दें कि थरूर ने पाकिस्तान मंच से कहा था कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। लाहौर थिंक फेस्ट में थरूर ने कहा कि भारत में एक-दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया।

 

थरूर के इसी बयान पर संबित पात्रा ने कहा कि कोई और देश भारत जैसा लोकतांत्रिक नहीं है। यहां सबके लिए चिंता की जाती है। थरूर ने पाकिस्तानी मीडिया से भारत की बुराई की। पात्रा ने कहा कि सोचा नहीं था कि हिंदुस्तान का एक सांसद ऐसा बयान भी दे सकता है। पात्रा ने कहा कि थरूर भारत में रहते हुए तो बोले नहीं कि तबलीगी जमात से किस तरह से पक्षपात हुआ, अब पाकिस्तान में जाकर बोल रहे हैं।

 

पात्रा ने कहा कि क्या थरूर ने पाकिस्तान से पूछने की हिम्मत की कि वो किस तरह से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और कट्टरता दिखाता है। आए दिन खबरे आती हैं कि पाकिस्तान में हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों के साथ क्या हो रहा है। थरूर उस पर भी बोले जरा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तरह से कोरोना काल में भारत को सुरक्षित रखा। 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे छठ पूजा तक यह चलता रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!