जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों से भाग रही है भाजपा : कांग्रेस

Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Mar, 2019 06:09 PM

bjp is running from assembly elections in jk said congress

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर सोमवार को कांग्रेस द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।

कठुआ  : लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर सोमवार को कांग्रेस द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के महासचिव बलविंद्र सिंह संब्याल ने कहा कि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनावों से भाग रही है। भाजपा को पता है कि जम्मू कश्मीर में उसे अब कुछ हासिल नहीं होगा। केंद्र सरकार की गल्त नीतियों और राज्य मेें भाजपा व पीडीपी के नापाक गठबंधन में लोगों को सिवाय परेशानियों और महंगाई के कुछ हासिल नहीं हुआ है। अब समय आ गया है कि लोग इसका जबाव दें।

वहीं, पंकज डोगरा ने कहा कि केंद्रीय राज्जयमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह जोकि स्थानीय सांसद भी हैं, उन्होंने यहां सिवाय भाषणों के कुछ नहीं किया। लोगों से सिर्फ सवाल ही करते आए लेकिन अब समय आ गया है कि लोगों को विकास को लेकर जबाव दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे एकजुटता के साथ पार्टी मजबूत करने को लेकर तत्तपर रहें। इस मौके पर पवन शर्मा, ब्लाक प्रधान रविंद्र सिंह, अनिल भारद्वाज, अरुण मेहता सहित अन्य भी मौजूद रहे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!