BJP ही शांति की ओर ले जाने का एकमात्र रास्ता, इसने आगामी पीढ़ियों के लिए मणिपुर को बचाया : टी. बसंत

Edited By Utsav Singh,Updated: 10 Apr, 2024 02:45 PM

bjp is the only path to saved manipur for future generations t basant

मणिपुर के कानून मंत्री और लोकसभा चुनाव में इनर मणिपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार टी. बसंत कुमार सिंह ने कहा है कि भाजपा एकजुट मणिपुर के लिए खड़ी है और राज्य में किसी विशेष समुदाय के लिए अलग प्रशासन नहीं हो सकता।

नेशनल डेस्क : मणिपुर के कानून मंत्री और लोकसभा चुनाव में इनर मणिपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार टी. बसंत कुमार सिंह ने कहा है कि भाजपा एकजुट मणिपुर के लिए खड़ी है और राज्य में किसी विशेष समुदाय के लिए अलग प्रशासन नहीं हो सकता। सिंह ने दावा किया कि राज्य के चुनावी परिदृश्य में कांग्रेस तस्वीर में कहीं भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा मणिपुर में ‘‘आसानी'' से जीतेगी और लोग जानते हैं कि भाजपा ही शांति की ओर ले जाने का एकमात्र रास्ता है।

PunjabKesari

विभाजन का समय नहीं है, एकजुट होने का है
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आने वाली पीढ़ियों के लिए मणिपुर को बचाया है। सिंह ने कुकी-जो समुदाय की अलग प्रशासन की मांग से जुड़े एक सवाल के जवाब में ‘पीटीआई से कहा, ‘‘हम एक पार्टी और सरकार के तौर पर एकजुट मणिपुर के लिए खड़े हैं... किसी भी तरह का कोई अलगाववाद नहीं होना चाहिए। हम सदियों से ऐसे ही रहे हैं और ऐसे ही रहेंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, फ्रांस और जर्मनी युद्ध में उतरे और आज वे सबसे अच्छे सहयोगी और पड़ोसी हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें लोगों को उम्मीद देनी चाहिए और राज्य की एकता के बारे में बात करनी चाहिए। अब विभाजन का समय नहीं है, अब एकजुट होने का समय है।'' पहाड़ी राज्य में 3 मई से बहुसंख्यक मेइती समुदाय और कुकी के बीच हुई जातीय झड़पों में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस तस्वीर में कहीं नहीं है
मेइती इंफाल शहर में केंद्रित हो गए हैं जबकि कुकी पहाड़ियों में चले गए हैं। मणिपुर की 2 लोकसभा सीट के लिए 2 चरण में 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी सिंह ने कहा, ‘‘लोगों का मानना है कि अगर मणिपुर को शांति की राह पर ले जाना है तो भाजपा ही एकमात्र जरिया है जो ऐसा कर सकती है। कांग्रेस बुरी तरह विफल रही है। जब उन्होंने 15 साल से अधिक समय तक मणिपुर पर शासन किया, तो कई अप्राकृतिक मौतें हुईं जिनमें से 1,800 से अधिक को लेकर अभी जांच की जा रही है।''

यह पूछे जाने पर कि क्या 11 महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष का लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर कोई असर पड़ेगा, सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस तस्वीर में कहीं नहीं है। भाजपा ही मणिपुर में भारी जीत हासिल करेगी और इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को (प्रधानमंत्री के तौर पर) तीसरी बार शपथ दिलाने में मदद मिलेगी।'' सिंह (59) बिष्णुपुर जिले के नंबोल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें इनर मणिपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!