केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अगले 30-40 साल तक भाजपा का युग और भारत बनेगा ‘विश्वगुरु'

Edited By Pardeep,Updated: 03 Jul, 2022 10:02 PM

bjp s era and india will become  vishwaguru  for the next 30 40 years shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि अगले 30-40 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युग रहेगा और भारत ‘विश्वगुरु'' बनेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और

हैदराबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि अगले 30-40 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युग रहेगा और भारत ‘विश्वगुरु' बनेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी, जहां पार्टी अभी तक सत्ता से दूर है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की यहां संपन्न बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान किया और हाल के विधानसभा और विभिन्न उपचुनावों में पार्टी को मिली जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाजपा की ‘‘विकास और बेहतर प्रदर्शन की राजनीति'' पर जनता की मुहर है। 

उन्होंने दक्षिण भारत को भाजपा के उभार के दौर का नया क्षेत्र बताया और कहा कि वर्तमान राजनीति में देश के विपक्षी दल बिखरे हुए हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में उसके ही सदस्य लोकतंत्र स्थापित करने के लिए लड़ रहे है लेकिन ‘‘गांधी परिवार'' डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है। 

शाह के संबोधन से जुड़े अंशों को मीडिया से साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। सरमा ने शाह के हवाले से कहा, ‘‘सुरक्षित और समृद्ध भारत के लिए 30 से 40 साल तक देश में और राज्यों में भाजपा सरकार की आवश्यकता है।''  शाह के भाषण के अंशों को जब उन्होंने अंग्रेजी में पत्रकारों से साझा किया तो कहा, ‘‘अगले 30 से 40 साल तक देश में भाजपा का युग रहेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा, वह भी भाजपा के ही राज में।'' 

राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को ‘‘बहुत बड़ा अभिशाप'' बताते हुए शाह ने कहा कि देश को इतने साल तक जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उसकी जड़ में यही सब थे। उन्होंने देश की राजनीति से वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया। सरमा के मुताबिक शाह ने कहा, ‘‘विपक्ष आज बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है।'' 

शाह ने कहा कि आज कांग्रेस हताशा और निराशा में केंद्र सरकार की हर कल्याणकारी योजना का विरोध करती है, वह चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और एअर स्ट्राइक हो, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना हो या फिर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण हो। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है। वह देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!